मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इलाके में मिला बाघ का शव, किया गया दाह संस्कार


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक वृद्ध बाघ की मौत हो गई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बांधवगढ़ के धमोखर रेंज के बड़वार बीट में हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि बाघ का शव रिजर्व फारेस्ट के आरएफ 97 में पाया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक शव को सुबह साढ़े छह बजे गश्ती दल ने उस समय देखा जब वे जंगल में जा रहे थे। इस बात की सूचना बाद में उन्होंने अधिकारियों काे दी। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाघ का शव मिलने के बाद डाग स्क्वायड से घटना स्थल की जांच कराई गई है।

बताया जा रहा है कि कहीं भी कोई संदिग्ध मामला नहीं पाया गया है। बाघ के शव से शरीर के सभी अंग सुरिक्षत पाए गए हैं। हालांकि पार्क प्रबंधन ने बाघ के शव का कोई फोटो जारी नहीं किया है। पार्क प्रबंधन ने सिर्फ दाह संस्कार के दौरान लिए गए फोटो और वीडियो जारी किए हैं जिसमें बाघ का शव दिखाई नहीं पड़ रहा है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button