मध्यप्रदेश

इंस्टाग्राम पर दो लड़कों से थे प्रेम प्रसंग, फांसी लगाकर दे दी जान, परिजन सकते में


जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगासागर में रहने वाली एक 20 वर्षीय बेसबॉल महिला खिलाड़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि युवती अपने माता-पिता के साथ गंगा सागर में किराए के मकान में रहती थी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, सूचना पाते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।

शादी में गए थे माता-पिता
पुलिस के मुताबिक, गंगासागर में हरनाम बरकड़े अपनी पत्नी और बेटी संजना के साथ रहते हैं। संजना मानकुंवर बाई कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। साथ ही, बेसबॉल की भी नेशनल प्लेयर थी। संजना ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गुजरात, राजस्थान, देवास, उज्जैन में भाग लिया था लेकिन 4 जून को हरनाम अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने हर्रई गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी बेटी संजना अकेली थी।

सोमवार की रात जब वह घर वापस आए और संजना को आवाज दिया। तब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने हाथ डालकर कुंडी खोली तो देखा कि उनकी बेटी संजना पंखे पर लटकी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि संजना के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों ने बताया था कि राजन नामक लड़का मृतका को परेशान कर रहा था। लड़के को गिरफ़्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि मृतका से इंस्टाग्राम पर इनकी दोस्ती हुई थी। जांच में पता चला कि इंस्ट्राग्राम पर इस लड़की के 2 लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इनमें से एक लड़के से पूछताछ की गई है, दूसरे लड़के की तलाश की जा रही है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button