मध्यप्रदेश

लापरवाही की हदें पार, महिला को चढ़ा दिया B की जगह O पॉजिटिव खून फिर अचानक कांपने लगा पूरा शरीर

शहडोल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है । जहां उपचार के लिए भर्ती एक 55 वर्षीय महिला को बी पॉजीटिव खून चढ़ाने की जगह ओ पॉजिटिव खून चढ़ा दिया, जिससे महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया है।

बता दें कि शहडोल की रहने वाली 55 वर्षीय चंद्रवती मिश्रा को बुखार और खून की कमी होने पर उपचार के लिए कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा उनका उपचार जारी था। इस दौरान खून की कमी के चलते उन्हें डक्टरों ने खून चढ़ाने के सलाह दी।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में सभी तरह के परीक्षण के दौरान महिला का बी पॉजीटिव खून चढ़ाना था, लेकिन लापरवाह अस्पताल प्रबंधन के नुमाइंदों ने बी पॉजिटिव खून चढ़ाने की बजाय महिला को ओ-पॉजिटिव खून चढ़ा दिया। जिसके कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला के शरीर मे अजीब तरह की कंपन शुरू हो गया। जिसे तत्काल आइसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरीज चंद्रवती के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे मामले में सीएमचो जानकारी नहीं होने की बात कही है। हालांकि अब मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button