छत्तीसगढ़

ढोंगी तांत्रिक महीनों से करता रहा झांसा देकर महिला से बलात्कार

कई महीनों से फरार बलात्कार के आरोपी ढोंगी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं को अपने हवस का शिकार बनाया करता था। बताया जा रहा है कि तांत्रिक का नाम असलम फैजी है जिसे पुलिस कई महीनों से तलाश कर रही थी।

पूरी घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। 26 मई 2019 को पीड़िता ने थाने में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि असलम फैज नाम के तांत्रिक ने मार्च 2019 को झाड़-फूंक के नाम पर उसे अपने किराए के मकान में बुलाया और इलाज के बहाने बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया ।

आरोपी ढोंगी तांत्रिक महिला को शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारिरिक संबंध भी बनाया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

दुखी महिला ने तांत्रिक असलम फैजी के खिलाफ पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद से ही पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी, इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि असलम फैजी चिरमिरी में छुपा हुआ है।

सूचना के बाद एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देेश पर आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गयी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button