मध्यप्रदेश

लड़की के चचेरे भाई से थे अवैध संबंध, किसी और लड़के को रेप केस में फंसाने पिता ने कर दी रिपोर्ट, मामला जान हैरत में आये लोग


मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक युवती, उसके पिता और भाई को दुष्कर्म के मामले में युवक को झूठा फंसाने और तथ्य छिपाकर कोर्ट से गर्भपात की अनुमति लेने के मामले में सजा सुनाई है। अदालत ने युवती, उसके पिता और भाई को 6 महीने कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने इन्हें बार-बार बयान बदलने का भी दोषी ठहराया। इसके साथ ही दतिया के सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान लगातार गैरहाजिर रहने पर भी हाईकोर्ट ने तीनों को अवमानना का दोषी करार दिया है।

Read Also – प्रेमी आया था प्रेमिका से मिलने घर, घर वालों ने पीट पीट कर दी हत्या, इधर प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल 8 मार्च 2021 को हाईकोर्ट में दतिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ सोनू परिहार नामक युवक ने दुष्कर्म किया है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के चलते युवती गर्भवती हो गई है। इन आरोपों के बाद दतिया पुलिस ने सोनू परिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इतना ही नहीं अदालत ने लड़की के भविष्य को देखते हुए उसे गर्भपात की अनुमति भी दे दी थी।

Read Also – जो वन रैंक वन पेंशन की बात करते थे वो लोग आज अग्निवीर की बात करते हैं – सीएम भूपेश

इसके बाद कोर्ट के आदेश पर लड़की ने गर्भपात भी करा लिया परन्तु जांच में सामने आया कि दुष्कर्म करने वाला सोनू परिहार नहीं था बल्कि लड़की का चचेरा भाई था। लड़की के चचेरे भाई से अवैध संबंध थे। पुष्टि के लिए भ्रूण का डीएनए टेस्ट करवाया गया। इस बीच सोनू परिहार ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की। इस पर हाईकोर्ट ने दतिया पुलिस को नोटिस जारी किए और लड़की के भी बयान दर्ज कराया। लड़की ने अपने बयान में कहा कि न तो सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया है ना वह नाबालिग है।





Related Articles

Back to top button