छत्तीसगढ़

16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाएगी सरकार, कई विकास कार्यों का होगा लोकार्पण


मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) विकास पर्व (MP Vikas Parva) मनाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) प्रदेशभर के दौरे पर रहेंगे। इस विकास पर्व का शुभारंभ बड़वानी (Barwani) जिले से होगा। विकास पर्व में 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया जाएगा। इस दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

इन प्रमुख कार्यों को होगा लोकार्पण-भूमि पूजन

बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना के भूमिपूजन शिलान्यास
7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण
36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन
83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ
नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21900 करोड रुपये से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन
अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपये की राशि के कार्य
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 400000 हितग्राहियों का गृह प्रवेश
10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन
जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा।

वहीं गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, दीनदयाल रसोई योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना संबल योजना के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। किसान कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण रोजगार एवं स्वरोजगार कमजोर वर्ग कल्याण शिक्षा स्वास्थ्य और सुशासन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



Related Articles

Back to top button