छत्तीसगढ़
Big breaking – IAS सुब्रत साहू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नये एसीएस के साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, द्विवेदी भेजे गए पंचायत
आईएएस सुब्रत साहू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नये एसीएस होंगे। राज्य सरकार ने सुब्रत साहू को एसीएस मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृह एवं जेल विभाग, ऊर्जा विभाग, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी का एसीएस की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि सुब्रत साहू 1992 बैच के IAS अफसर हैं।
पूर्व में रहे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को पंचायत विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है साथ ही पंचायत के बाद महानिदेक एसआईआरडी, प्रमुख सचिव वाणिज्यकर और योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग का प्रमुख सचिव होंगे।



