संबंध नहीं बनाया तो काट डाला किन्नर जोया को, कर दिए शरीर के दो टुकड़े

खजराना थाना क्षेत्र में कटी लाश मामले की सच्चाई जब पुलिस के हाथ लगी तो पुलिस भी चौक गई और मृतक की पहचान जोया नामक किन्नर के रूप में की गई। पुलिस ने उसके हत्या के आरोप में नूर मोहम्मद को गिरफ्तार करके उसके घर से मृतक की आधी बॉडी भी बरामद कर लिया है।
पुलिस की माने तो जोया किन्नर से नूर मोहम्मद संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए वह उसे अपने घर बुलाया था, लेकिन जोया तैयार नही हुई और पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर नूर ने धारदार औजार से उस पर हमला करके उसे मौत की नींद सुला दिया था।
आरोपी नूर ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच विवाद होने के दौरान वह चाकू से जोया पर हमला कर दिया और गला कट जाने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद वह मटन काटने वाली छुरी से कमर के नीचे से दो टुकड़े कर दिया था।
आरोपी नूर ने जोया का धड़ घर की बाक्स में रख दिया, जबकि कमर के नीचे का हिस्सा फेंक दिया था। पुलिस से उसे कब्जे में लेकर जांच कर रही थी। तो वहीं आरोपी नूर की निशान देही पर शव का शेष भाग पुलिस ने उसके घर से पेटी में बरामद कर लिया है।
पुलिस ने कटी लाश मामले की जांच के लिए पूरे क्षेत्र के तकरीबन सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें जोया एक रिक्शा से जाती हुई देखी गई थी। पुलिस ने रिक्शा चालक से पूछताछ की तो उसने नूर मोहम्मद के घर जोया को छोड़ने की जानकारी दी, वहीं जोया की कॉल डिटेल भी पुलिस ने चेक किया। जिसके आधार पर नूर मोहम्मद को पुलिस ने उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में पूरा मामला खुल कर सामने आ गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी नूर मोहम्मद मटन की दुकान में काम करने के साथ ही टाइल्स लगाने का काम भी करता है। उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। वह पूर्व में भी किन्नर जोया के सम्पर्क में रह चुका था।
30 अगस्त को एक शव का आधा हिस्सा बरामद हुआ था। CCTV देखे गए, शव की पहचान की कोशिश की गई। एक किन्नर के गुमशुदा होने की सूचना मिली। उसके मित्रों से पूछताछ की गई। मामले में पुलिस को सफलता मिली, आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है: संपत उपाध्याय, डीसीपी, इंदौर (31.08) pic.twitter.com/xbMmY9sl9P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




