#Socialमध्यप्रदेश

Rape News: महंत ने दिव्यांग युवती के साथ की हवस की सारे हदें पार, केस दर्ज



Shivpuri. शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मंदिर में पूजा करने आई एक दिव्यांग युवती को महंत ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी उसे पकड़कर कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता 8 माह की प्रेग्नेंट हो गई। मामला सामने आते ही परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। वहीं आरोपी बाबा बीते 1 महीने से फरार चल रहा है। दरअसल शिवपुरी जिले के कोलारस में लुकवासा के पास स्थित भाटी सरकार हनुमान मंदिर के महंत रामकिशोर दास उर्फ ब्रजेश शर्मा पर एक दिव्यांग युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इधर महंत पिछले एक महिने से बिना किसी को कुछ बताए फरार हो गया है। घटना का पता युवती के परिजनों को तब चला जब युवती 8 माह की गर्भवती हो गई।
उसके पेट में तेज दर्द हुआ और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक ग्राम भाटी निवासी एक 19 साल की दिव्यांग युवती ने अपने माता-पिता के साथ आकर लुकवासा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि “वह नवंबर-दिसंबर 2023 में भाटी सरकार हनुमान मंदिर पर सुबह 7 बजे पूजा-अर्चना करने गई थी। उसी समय मंदिर पर महंत रामकिशोर दास उर्फ बृजेश शर्मा ने उसे पकड़ लिया और कमरे के अंदर ले गए। जहां उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मुझे धमकी दी कि वह अगर इस मामले के बारे में किसी को बताएगी तो वह उसके पिता को जान से मार देगा।” 5 दिन पहले युवती के पेट में तेज दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल में इलाज कराने ले गए। वहां जांच में पता चला कि युवती 8 माह की गर्भवती है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महंत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।



Source link

Related Articles

Back to top button