Politics :कांग्रेस और कमलनाथ पर तंज, बोले- अभी शादी तय नहीं हुई, यह लोग शेरवानी सिलाकर घूम रहे- CM शिवराज…

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री फेस को लेकर तंज कसा। सीएम ने कहा कि अभी शादी-विवाह कुछ तय नहीं है। यह लोग शेरवानी सिला कर घूम रहे हैं। सूत ना कपास जुलाहों में ल_म ल_ा। वहीं, बजरंग सेना के कांग्रेस के विलय पर सीएम ने कहा कि यह पाखंड है। इस पाखंड को जनता समझती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद मीडिया के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में अब नेता कौन है मुझे समझ में नहीं आता। कोई कहता है भावी, फिर वो कही कहलवाते हैं अवश्यंभावी और उनकी ही पार्टी के नेता कह देते है कि अभी कोई फेस ही नहीं है। फिर कोई कह देता है कि नेता प्रतिपक्ष नेता ही नहीं हैं। उनको विधायकों ने कब चुका। अभी तो शादी विवाह कुछ तय भी नहीं है। यह लोग शेरवानी सिलवा के घूम रहे हैं। सूत ना कपास जुलाहो में सीएम ने कमलनाथ के मंदसौर गोलीकांड के कार्यक्रम में शामिल होने पर कहा कि चुनाव आते ही उनको मंदसौर याद आता है। मौतों पर राजनीतिक रोटियां सेकना यह कांग्रेस का ही काम रहा है। अब तक क्यों नहीं गए।
Read More- पत्रकार एवं उसके साथियों के विरुद्ध शासकीय कार्यालय में घुसकर कार्य में बाधा डालने, वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
दमोह में गंगा जमुना स्कूल मामले पर सीएम ने कहा कि मैंने जांच के निर्देश दिए हैं। उच्च स्तरीय जांच होगी। एक बात साफ है कि कोई भी स्कूल बेटियों को अलग ड्रेस पहनने या हिजाब बांधने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेंगे। वहीं, कांग्रेस के आदिवासियों को साधने पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव में साधने की कोशिश करती है। कांग्रेस ने कभी पेसा एक्ट लागू नहीं किया। आज कई ग्राम पंचायत तेंदू पता खुद तोड़ रही हैं।
सीएम ने कहा कि 2006 से लेकर आज तक अनेकों मोर्चों पर हमने मां, बहनों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। मैं कांग्रेस और कमलनाथ जी से इतना पूछना चाहता हूं कि उनकी सवा साल की सरकार ने संबल योजना के 16 हजार देना बंद क्यों कर दिया। बेटियों की शादी में उन्होंने घोषणा की, कि शिवराज से दोगुनी राशि देंगे। बेटियों की शादी हो गई, किसी को राशि नहीं मिली। बैगा, भागरिया और सहारिया को भी एक हजार रुपये की राशि से सरकार ने वंचित कर दिया। वो छिनने का काम करते हैं। मेरी तो जिंदगी का मकशद है मां, बहन और बेटी का सशक्तिकरण। पहले 912 बेटियां पैदा होती थी, अब 956 हो रही हैं। हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे। लेकिन वो लोग जो चुनाव देखकर नकल कर रहे हैं। कई वादे कर रहे हैं। वो यह तो बता दें कि पुराने वादे कितने पूरे किए। गिन कर कहते थे, कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे।




