राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां डोंगरगढ़ के निजी होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक महिला और पुरुष दोनों शादी-शुदा थे इसके साथ ही दोनों आपस में रिश्तेदार थे। मिली जानकारी के मुताबिक गंडई की रहने वाली महिला अपने पति के साथ भिलाई में रहती थी।
Read Also – छत्तीसगढ़ – काम से लौट रही महिला का पीछा करता था युवक, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
कहा जा रहा है कि रिश्तेदार मुकेश से महिला की मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गया था इसके बाद घर वालों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी होने पर उन्हें समझाइश दी और भिलाई के महिला थाने में सुलह करवाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद मृतिका वापस अपने पति के घर गंडई चली गई थी, लेकिन अचानक मंगलवार को लक्ष्मी और मुकेश लापता हो गए और दोनों डोंगरगढ़ के एक होटल में रुके हुए थे,




