मेरा पति दांपत्य संबंध में सक्षम नहीं है, पत्नी ने मेडिकल जांच कराने से किया इनकार, मामला जान सन्न रह जाएंगे आप

Gwalior – कुटुंब न्यायालय ने उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें पत्नी ने यह कहते हुए पति की जांच कराने की मांग की थी कि वह सक्षम नहीं है। इसलिए उस पर आरोप लगा रहा है। ज्ञात है कि न्यायालय में विवाह को शून्य करने के लिए पति ने आवेदन लगाया है।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी किन्नर है। कोर्ट ने पत्नी की जांच कराने का आदेश दिया था। तीन बिंदुओं पर जांच की जानी थी। पहला बिंदु था, क्या उसकी पत्नी मां बन सकती है? दूसरा, क्या उसके जननांग पूर्ण रूप से विकसित है? तीसरा दांपत्य संबंध बनाने में सक्षम है। पत्नी ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने क्रास गवाही शुरू की है। पत्नी ने पति की जांच के लिए आवेदन लगाया था।
ग्वालियर निवासी महेंद्र (परिवर्तित नाम) के पिता का स्वास्थ्य खराब हो गया था। पिता ने अपने स्वास्थ्य को देखते हुए महेंद्र का विवाह कराने की इच्छा जाहिर की। इसी बीच भिंड से उसके घर एक रिश्ता आया। लड़की के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी गृह कार्य में दक्ष है और घर को अच्छे से चलाएगी। दोनों पक्षों में बातचीत होने के बाद रिश्ता तय हो गया। जुलाई 2014 में महेंद्र का विवाह हो गया था।
विवाह के कुछ माह तक दोनों के बीच दांपत्य संबंध नहीं बने। उसकी पत्नी पहली बार ससुराल से विदा होकर मायके चली गई। इसी बीच पिता का निधन हो गया और महेंद्र फिर से पत्नी को लेकर घर आ गया। लंबे समय बाद दोनों के बीच दांपत्य संबंध बने, जिसके बाद पत्नी को काफी पीड़ा हुई। इसके बाद महेंद्र अपनी पत्नी को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर पहुंचा। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड भी कराया। डाक्टर ने जांच के बाद उसकी पत्नी को स्त्री नहीं बताया।




