मध्यप्रदेश

एमपी के सीधी में भीषण हादसा, SUV और डंपर ट्रक की हुई भिड़ंत हादसे में 7 लोगों की हुई मौत.. |


Accident: सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। डंंपर और ट्रक बल्कर से टकराने के बाद उसी पर पलट गए। हादसे में दो बच्‍चों समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब 10:15 बजे के की बताई जाती है। जिला मुख्यालय समेत आसपास के 3 थानों की पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।



Read More- रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक, 33 जिलों के कलेक्टर और एसपी राजधानी पहुंचे

पुलिस अधीक्षक डा. रवींद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना सुबह साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास हुई। डंंपर-ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और बाद में उस पर पलट गया, जिससे 7 लोगों की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य जारी है।

बल्कर सीधी से नगरी की ओर जा रहा था। जीप में सवार लोग सीधी की ओर आ रहे थे। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।



Related Articles

Back to top button