मध्यप्रदेश

कैफे बुलाकर छात्रा के साथ की गलत हरकत, भड़के परिजनों ने शिक्षक को निर्वस्त्र कर बीच सड़क पर पीटा, VIDEO वायरल…


इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर में एक टीचर को निर्वस्त्र कर बीच सड़क पर जमकर पिटाई की। टीचर पर कैफे बुलाकर गलत हरकत करने का आरोप है। परिजनों ने शिक्षक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दरअसल, इंदौर के गीता भवन चौराहे स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले टीचर शैलेंद्र पांडे ने फिजिक्स की क्लास लेने के लिए पीड़िता को एक कैफे में बुलाया। इसी दौरान टीचर ने पीड़िता के साथ गलत हरकत करने की कोशिश भी की।

READ MORE- CG News – तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

जिसके बाद पीड़िता इस घटना से डर गई थी और फिर पूरी बात अपने मामा को बताई। भाई ने टीचर को बात करने के लिए तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित हाई कोर्ट के सामने बुलाया और टीचर की निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई कर दी।

पीटते हुए टीचर को परिजनों ने पुलिस के हवाले किया है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।



Related Articles

Back to top button