मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ में तीन शेरों ने हाथी के बच्चे का किया शिकार, तीनों मिलकर खा गए हाथी


विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के कोर जोन के चितरांव बीट के आरएफ 462 बड़वाह मूंडा में बाघों ने मिल कर दो साल के हाथी का शिकार कर लिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की यह पहली घटना सामने आई है। मृत हाथी के शव पर बाघों के नाखून, दांत के निशान मिले है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचे तो देखा कि हाथी के पीछे का भाग बाघ खा चुके हैं।

बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी के शिकार की यह पहली घटना सामने आई है। क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दिन में करीब 11 बजे हमारे गश्ती दल ने देखा कि एक हाथी का बच्‍चा मृत पड़ा हुआ है। जिसके बाद टीम को सूचना दी गई। मौके पर एक नर हाथी का शिकार बाघों द्वारा किया गया है, जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और मौके पर वहां पहुंचकर डॉक्टर के साथ जाकर देखा गया तो मृत हाथी का पीछे का भाग बाघ खा गए।

बाघों ने मृत हाथी को कुछ दूर तक घसीटा है। मौके पर तीन बाघों के पग मार्क मिले हैं, जिससे लगता है कि तीन बाघों ने मिलकर खाया है, हालांकि यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए पहली घटना है। हाथी के नाखून, दांत वगैरह सभी कुछ मिले हैं, हाथी के शरीर में बाघ के नाखून के निशान भी मिले हैं, और नर बाघ भी वहां देखा गया है, जिससे साफ हो गया है कि बाघ ने ही हाथी का शिकार किया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button