बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना प्रभावित होने के साथ उन सभी लोगों पर कोरोना का शक तेज हो गया है जिनकी मुलाकात उनसे हुई थी। इसकी वजह ये रही कि लंदन से लौटने के बाद भी कनिका कपूर ने खुद को आइसोलेशन में नहीं रखा।
लखनऊ में कई पार्टियों का हिस्सा बनीं। जिसके वजह से कई लोगों तक इस वायरल के फैलने की रिपोर्ट सामने आ रही है। हालांकि कनिका के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद एक जांच टीम बैठाई गई जिसका काम उन सभी लोगों को सर्च करना था, जो कि कनिका से उस दौरान मिले थे।
ऐसे में 200 से अधिक लोगों के नाम सामने आए। फिलहाल चलिए देखते हैं कि जिन लोगों की मेडिकल रिपोर्ट सामने आयी है उस पर क्या खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि कोरोना से प्रभावित कनिका को लखनऊ में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
कनिका कपूर के संपर्क में आए 266 लोग कनिका कपूर के संपर्क में आए 266 लोगों में से 60 व्यक्तियों का कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट सामने आयी है। इसके मुताबिक इन सभी की मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
अधिकारी ने दी कनिका कपूर के संपर्क में आए लोगों की जानकारी इसके संबंध में अधिकारी विकासेंदू अग्रवाल ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि कनिका कपूर के संपर्क में आए कुल 266 लोगों का टेस्ट किया है। इसमें कुछ नेता भी शामिल हैं। अब तक 60 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं जो कि निगेटिव आए हैं।
कनिका कपूर की जांच रिपोर्ट वह आगे कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है कि हमें और लोगों का टेस्ट करने की जरूरत है। इससे पहले हमने चारों पार्टियों के आयोजकों से बात की। उन सभी सैलून और दुकानों का भी पता लगाया। जहां वह गई थीं। मुझे नहीं लगता कि अब इसमें और कुछ भी बाकी है।
कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापसी की आपको बता दें कि कनिका कपूर बीते 9 मार्च को लंदन से अपने बच्चों से मुलाकत कर मुंबई लौटी थीं। इसके दो दिन बाद लखनऊ भी गईं। वहां उन्होंने पार्टी भी अटेंड की थी। इसी के आधार पर 200 से अधिक लोगों का टेस्ट किया गया गै।
कनिका के खिलाफ FIR योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कनिका कपूर के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सेक्शन 269 के तहत उनकी इस गैर ज़िम्मेदाराना हरकत के लिए उन पर FIR दर्ज की गई है। वहीं लोगों का भी गुस्सा कनिका पर फूट पड़ा।
कनिका कपूर ने कहा मैंने कोई पार्टी नहीं दी कनिका ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि फरवरी के आखिरी से लेकर 9 मार्च तक मैं लंदव में थी। फिर लखनऊ आयी हूं। भारत में सब बंद था। इस वजह से अपने पैरेंट्स के पास आ गई। ऐसे वक्त में कौन पार्टी में आएगा? पार्टी की सारी खबरें गलत हैं। मैं बेवकूफ नहीं हूं। ये पार्टी करने का सही वक्त नहीं है।



