मध्यप्रदेश

देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की गई जान, 12 घायल… |


जालौन। जिले के उरई कोतवाली थाना क्षेत्र के कानपुर हाइवे में बने बुंदेलखंड ओवरब्रिज के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

read more- CG News: तिल्दा में किया गया पेंशन दिवस पर वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान…

बता दें कि मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित मां पीतांबरा देवी के मंदिर के दर्शन कर कुछ लोग पिकअप वाहन से अपने गांव मुहाना कोतवाली डाकोर लौट रहे थे।

इस दौरान ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतन जबरदस्त था की पिकअप हाईवे के किनारे जाकर पलट गई। जिसमें दो महिलाओं एक किशोरी सहित एक मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों में मुन्नी देवी 50 वर्ष, अनिरूद्ध 2 वर्ष, प्रियंका 28 वर्ष तथा राम सहोदर 16 वर्ष है। वहीं 12 लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज उरई लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।



Related Articles

Back to top button