शिवराज की जगह मोहन यादव होंगे नए मुख्यमंत्री, उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक |

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर चौकाने वाला नाम सामने आया है। शिवराज सिंह की जगह मोहन यादव नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है। इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।
read more- CG News: बाल सुधार गृह से भागे 7 नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस…
भाजपा विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दी की बैठक में मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रखा। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष और जगदीश देवड़ा व राजेश शुक्ला उपमुख्यमंत्री बनाए गए है। उनके नाम की घोषणा पर्यवेक्षक मोहनलाल खट्टर ने की।




