मध्यप्रदेश

कोचिंग से लौट रही छात्रा को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली |


CRIME: ग्वालियर में स्कूटी से अपनी सहेली के साथ कोचिंग से लौट रही 11वीं क्लास की छात्रा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सनसनी हत्याकांड की वारदात सोमवार शाम को 9:30 बजे के आसपास की है,

READ MORE- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मितानिनों के हित में अहम निर्णय, प्रतिमाह 2200 रूपए मानदेय में वृद्धि की स्वीकृति

CRIME: जब छात्रा अक्षया कोचिंग से स्कूटी से अपनी सहेली के साथ लौट रही थी, तभी थाना माधवगंज क्षेत्र के बेटी बचाओ चौराहे के पास तिलक नगर में स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों में से एक बदमाश ने छात्रा पर गोली चला दी और मौके से भाग निकले।

READ MORE- छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला

CRIME: गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर थाना माधवगंज पुलिस पहुंची और घायल छात्रा को जया आरोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने छात्रा को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।



Related Articles

Back to top button