मध्यप्रदेश
बड़ी खबर – मवेशियों से भरी ट्रक बीच रास्ते में अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 44 गायों की मौत
सागर – घटना रहली रोड के कडता के पास का है. जहाँ मंगलवार की रात एक बड़ी घटना हो गई. मवेशियों से भरी ट्रक बीच रास्ते में ही पलट गई. हादसे में करीब 44 गायों की मौत हो गई है. वहीं 6 गायों को बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि ट्रक के अनियंत्रित होने के चलते यह दुर्घटना हुई है.
read also,,बड़ी खबर – BMC की कार्रवाई शुरू, तोडा गया कंगना रनौत का ऑफिस
ट्रक में भरे मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है. घटना में ट्रक चालक सुरक्षित बताया जा रहा है जो हादसे के बाद फरार हो गया है. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कुछ मवेशियों की जान बचा ली गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.




