मध्यप्रदेश
भस्म आरती के दौरान महाकाल के मस्तक पर रजत का चंद्र, चंदन तिलक से श्रृंगार… |

भस्म आरती दर्शन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। जल अभिषेक के बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।
read more- गरियाबंद – भ्रष्टाचार में लिप्त DEO निलंबित, महीनों से अनुपस्थित शिक्षक पर मेहरबान, मंत्री जी की नाराजगी में नप गए चौहान, देखें आदेश
भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग, चंदन, ड्रायफूट और आभूषण धारण कर रजत मुकुट रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई।
भस्म आरती दर्शन: बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।



