मध्यप्रदेश

Viral – भिखारी ने 90 हजार कैश देकर पत्नी के लिए खरीद ली मोपेड, अब दोनों उसी से जातें हैं भीख मांगने – cgtop36.com


मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से हैरान कर देने वाली खबर है। जहां पर एक भिखारी पत्नी से प्यार के कारण सुर्ख़ियों में आ गया। दरअसल भीख मांगकर गुजारा करने वाले संतोष ने पत्नी को मोपेड खरीदकर तोहफे में दी है. अब दोनों मोपेड से ही भीख मांगने निकलते हैं। बता दें कि संतोष साहू और उसकी पत्नी मुन्नी साहू छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के रहने वाले हैं. संतोष पैरों से दिव्यांग है. वह ट्राइसाइकिल से घूम-घूमकर भीख मांगते हैं और पत्नी मुन्नीबाई उसकी मदद करती हैं।

Read Also – मौत का दर्दनाक मंजर, मां और दो बेटियों के एक साथ सुसाइड मामले में कई खुलासे, अंदर भरी थी जहरीली गैस और……

संतोष साहू ने बताया कि वह खुद ट्राइसाइकिल पर बैठता था और उसकी पत्नी धक्का देती थी. कई बार ऐसी स्थिति आती थी कि सड़क खराब होने पर वजह से पत्नी के लिए ट्राइसाइकिल को धक्का लगाना बेहद मुश्किल हो जाता था. पत्नी की यह परेशानी संतोष से देखी नहीं गई।

Read Also – आदिवासी छात्रा को लात पर लात मारता रहा युवक, Viral Video पर सीएम ने लिया संज्ञान

संतोष ने मीडिया को बताया कि कई बार उसकी पत्नी बीमार भी हुई. जिसके इलाज में उसे काफी रुपये खर्च करने पड़े थे. एक दिन एक दिन मुन्नी ने संतोष को मोपेड खरीदने की सलाह दी. मुश्किल हालत को देखते हुए संतोष ने ठान लिया था कि वो हर हाल में वो अपनी पत्नी के लिए मोपेड खरीदेगा। दोनों बस स्टैंड, मंदिर और दरगाह जाकर भीख मांगते और रोजाना करीब 300 से 400 रुपये कमा लेते थे. साथ ही दोनों को आराम से दो टाइम का खाना भी मिल जाता था. ऐसे पाई-पाई जोड़कर संतोष ने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़े और शनिवार को कैश देकर मोपेड खरीद ली.

Read Also – लुटेरी दुल्हन- शादी के तीसरे दिन ही बहू जेवर और रुपये लेकर भागी

किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. अब पति-पत्नी मोपेड से ही भीख मांगने निकलते हैं। बता दें कि छिंदवाड़ा की ही गलियों में बार कोड से पैसे लेने वाला भिखारी भी सुर्खियां बटोर चुका है. अब संतोष और मुन्नी की खबर जमकर वायरल हो रही हैं।





Related Articles

Back to top button