मध्यप्रदेश

Bageshwar Baba Breaking-बागेश्वर धाम से 4 महीने में गायब हुए 21 लोग,जांच में जुटी पुलिस…


छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम के प्रति देश ही नहीं विदेश में भी लोगों की अटूट आस्था है. यही वजह है यहां रोजाना हजारों और लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन इस स्थान के प्रति लोगों की जिस तरह से कम समय में आस्था बढ़ी है, उसी तरह से यहां पर आने वाले लोग गुमशुदा भी हुए हैं.

अगर आप भी बागेश्वर धाम जाते हैं तो यहां पर अपने मानसिक रूप से कमजोर परिजनों को आप संभाल कर रखें, क्योंकि यहां पर मानसिक रूप से कमजोर रहने वाले व्यक्ति भीड़ अधिक होने के कारण खो जाते हैं और फिर वह अपने परिवार से बिछड़ भी जाते हैं.

Read More- सीएम भूपेश बोले हेलीकॉप्टर तैयार है बधाई, कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन बच्चे घूमेंगे हवाई यात्रा पर

बागेश्वर धाम से गायब होने वाले लोगों में कई तो मानसिक बीमार हैं और कई ऐसे हैं जो भीड़भाड़ ज्यादा होने की वजह से अपने परिवारवालों से बिछड़ गए हैं. जिनका भी कोई पता नहीं लग पाया है. अपने बिछड़े और गुमशुदा लोगों की तलाश में देश के दूसरे राज्यों के रहने वाले तमाम लोग थानों और धाम के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं.



Related Articles

Back to top button