मध्यप्रदेश

valentine day पर प्रेमिका को घर लाने से किया मना, गुस्साए बेटे ने कर दी मां की हत्या


मध्य प्रदेश के भोपाल में हत्या की एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.  यहां एक लड़का वेलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को घर लाना चाहता था. जिसका मां ने विरोध किया है. जिस बात पर वह गुस्से में आ गया और अपनी मां को किसी एक कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी है..  हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लड़के का नाम रौनक है.

पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी को शबरी नगर से एक फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि वहां रहने वाली नंदा मोरे की मौत हो गई है. पुलिस जब पहुंची तो महिला के मुंह पर चोट के निशान थे और होंठ कटा हुआ था और गले पर निशान थे. मामले में पुलिस को शक हुआ कि हत्या के पीछे उसका बेटा हो सकता है. शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मालूम पड़ा कि हत्या के पीछे और नहीं कोई बल्कि उसका बेटा ही है. लड़के द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

पुलिस के पूछताछ में आरोपी लड़के ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वेलेंटाइन डे पर  वह अपनी  प्रेमिका को घर लाना चाहते थे. लेकिन उसकी मां ने विरोध किया. जिसको लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. बहस के बीच वह पानी मां को दक्का दिया रु वह जमीन पर गिर पड़ी. जिसके बाद वह जमीन से उठाने के बाद बेटे रौनक को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. जिससे गुस्से में में आकर रौनक ने घर में पड़े एक कपड़े से पानी  मां का गला घोंट दिया.



Related Articles

Back to top button