लुटेरी दुल्हन प्रेमी संग फरार, फर्जी शादी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, हाथ मलता रह गया दूल्हा – cgtop36.com

जबलपुर में फर्जी शादी कर गहने और नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ भागने वाली दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उसके तीन साथी भी पकड़े गए हैं। आरोपी दुल्हन रेणु उर्फ उर्मिला फर्जी शादी करने वाले एक बड़े गिरोह की सदस्य है, जिसने मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में इस तरह की फर्जी शादियां की हैं। वर पक्ष के दिए जेवर और नगदी को लेकर फरार हो जाती थी।
पूरा मामला ओमती थाना क्षेत्र का है। छिंदवाड़ा के रहने वाले दशरथ पटेल जबलपुर में दो दिन पहले शादी रचाने पहुंचे थे। कोर्ट स्थित मंदिर में दूल्हे ने दुल्हन रेणु राजपूत के साथ शादी रचाई। मैरिज के बाद दुल्हन बाइक से पति के साथ ससुराल जाने के लिए निकली। इस दौरान रास्ते में वह बाइक रुकवाई और दूसरे युवक के साथ भाग निकली। दुल्हन ने भागने से पहले दशरथ से 30 हजार रुपये नगद लिए थे। इसके साथ ही वह 60 हजार रुपये के जेवर भी पहनी थी। इसे लेकर दुल्हन फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक दूल्हे के चाचा-चाची जबलपुर में किराना दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर दुल्हन और महिला अक्सर आते रहती थी। इसी दौरान दूल्हे की चाची महिला से भतीजे की शादी के लिए बात की। इस दौरान उनलोगों ने बताया कि रेणु के माता-पिता नहीं हैं। महिला ने बताया कि इसकी शादी की जिम्मेदारी मेरे ऊपर ही है। दूल्हे की चाची ने बताया कि बातचीत के बाद दोनों की शादी एक फरवरी को तय हुई।
इसके बाद दोनों ने मंदिर में एक फरवरी को सात फेरे लिए। सात फेरे के बाद युवक दुल्हन को लेकर घर जा रहा था। इस दौरान वह रास्ते से फरार हो गई है। पुलिस अब तलाश में जुटी है। वहीं, उसकी मौसी से पूछताछ की जा रही है। लुटेरी दुल्हन का असली नाम अर्चना बर्मन है। वह प्रेमी भागचंद कोरी के साथ फरार हुई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पकड़ी गई दुल्हन का असली नाम उर्मिला बर्मन है। गिरोह में 12 से ज्यादा लोग शामिल हैं, जो कुंवारे लोगों की तलाश में रहते हैं, जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है और शादी न हुई हो। फिर गिरोह के सदस्य उन्हें सुंदर लड़की से शादी कराकर रुपए और नगदी लेकर फरार हो जाते हैं।




