मध्यप्रदेश

पति करने जा रहा था दूसरी शादी मना किया तो सड़क पर पत्नी की कर दी जोरदार पिटाई, वीडियो हुवा वायरल – cgtop36.com


रतलाम जिले में शुक्रवार रात एक पति ने पत्नी की बीच सड़क पर जमकर पिटाई की. सरेआम हुए इस फैमिली ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला की बेतहाशा पिटाई करने वाला पति दीपक टांक दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था. इस बात की भनक लगने पर पत्नी पिंकी अपने परिजनों के साथ जवाहर नगर स्थित ससुराल पहुंच गई.

जहां पिंकी का आना ससुराल वालों को नागवार गुजरा और उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी पति दीपक टांक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. पीड़ित महिला पिंकी ने बताया कि प्राइवेट कंपनी में काम करते समय दीपक से मुलाकात हुई थी. 3 साल पहले दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज कर ली थी. कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में दीपक की मां उसे परेशान करने लगी।

महिला ने बताया कि कुछ महीनों बाद दीपक वापस उसके जाकर घर रहने लगा. शुक्रवार को जानकारी मिली कि दीपक की दूसरी सगाई जावरा की रहने वाली किसी अन्य लड़की से हो चुकी है. इसे लेकर वह अपने पति से बात करने ससुराल पहुंची थी, लेकिन ससुराल वालों ने और पति दीपक में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में महिला को सर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं. उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।



Related Articles

Back to top button