Youth Corner
Trending

वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) ने 303 पदों पर निकाली है बम्पर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) ने 303 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2020 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का आवेदन से पूर्व नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के वेब पोर्टल mhrdnats.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। यहां रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद उम्मीदवारों को WCL की आधिकारिक वेबसाइट www.westerncoal.in पर दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर 19 मई तक जमा कराना होगा।

वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से माइनिंग इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई/बीटेक/AMIE की डिग्री का होना आवश्यक है। इसके अलावा टेक्निशियन अप्रेंटिस के पद पर अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से माइनिंग/माइनिंग और माइन सर्वेइंग में पूर्णकालिक डिप्लोमा का होना जरूरी है।

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

Related Articles

Back to top button