पुलिस विभाग में 975 पदों के लिए भर्ती जारी, इस दिन होगी परीक्षा

CG Police Bharti Exams 2023 : रायपुर पुलिस मुख्यालय से एक आदेश जारी किया गया. इसमें लंबे से समय से अटकी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान किया गया है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है. पिछले साल अक्टूबर से अटकी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है. पुलिस विभाग में 975 पदों के लिए 2021 से भर्ती की चल रही थी, लेकिन 2022 में आरक्षण विवाद के चलते सरकार ने भर्ती प्रक्रिया बीच में ही बंद कर दी थी. इसके बाद पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को इसी महीने 25 मई से 29 मई तक लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके लिए टाइम टेबल पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया है. इसमें ये भी बताया गया है कि अभ्यर्थियों को 18 मई से व्यापम की वेबसाईट में प्रवेश पत्र मिल जाएगा. इसे डाऊनलोड कर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते है.



