रायपुर – युवाओं में बढ़ा कारों के जैसे फीचर्स और स्टाइलिश बाइक का क्रेज

इन दिनो युवओ मे स्टाइलिश बाइक का शौक बढ़ चढ़ कर देखने को मिल रहा है लेकिन इसके साथ ही वे सेफ्टी फीचर्स की भी डिमांड कर रहे ऐसे बाइक कंपनी अपनी तरफ से युथ की डिमांड्स को पुरा करने मे कोई कसर नही छोड़ रहे । अब बाइक कंपनीया कारों के फीचर्स के साथ महंगे और स्टाइलिश दोपहिए उपलब्ध करा रहे हैं।
होंडा प्रीमियम सेगमेंट की होंगा बिग विंग, रायल इनफील्ड, जावा आदि सभी कंपनियां अपनी बाइक में आकर्षक लुक के साथ उसके सेफ्टी फीचर्स व नई टेक्नोलाजी पर ध्यान दे रही हैं। होंडा बिग विंग की बाइक में स्मार्ट फोन वाइस कंट्रोल सिस्टम, ट्रेक्शन कंट्रोल, एलईडी हेड लैंप, असिस्टेंस स्लिपर क्लच के साथ ही रियल टाइम माइलेज जैसे फीचर्स आ गए हैं।
जीके होंडा व होंडा बिग विंग के संचालक पुनीत पारवानी ने बताया कि युवाओं में इन दिनों ऐसी स्टाइलिश लुक व नए-नए फीचर्स वाली गाड़ियों का क्रेज बढ़ा रहा है। कीमत के बजाय युवा अपने शौक को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। इस लिए कंपनीस भी उनके शौक पूरे करने मे पुरी मदद कर रही है । एक समय था जब बाइक लोगो की जरूरत हुआ करती थी पर अब बाइक शौक बन गई है जिसे पुरा करने लोग पैसे की परवाह नही करते ।
कंपनियों का कहना है कि अब बाइकस मे ऐसे फीचरस आ रहे है जो बाइक को ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम के तहत फिसलन में बचाएगी और स्वयं ही नियंत्रित हो जाएगी। होंडा बिग विंग की बाइक 350 सीसी से 1200 सीसी में उपलब्ध हैं। अपने बेहतरीन व आकर्षक लुक के साथ ही नए-नए फीचर्स के चलते युवा भी इन गाड़ियों के प्रति अधिक आकर्षित हो रहे हैं।इस गाड़ियों मे राइडिंग का अलग ही मजा है।
होंडा की प्रीमियम सेगमेंट की होंडा बिग विंग की बाइक की किमत दो लाख रुपये से शुरू होकर 42 लाख तक उपलब्ध है। युवाओं मे इन बाइकस के क्रेज का पता इसी बता से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ दिनों मे रायपुर में ही सात लाख बाइक की बिक्री हुई। वही जावा व रायल इनफील्ड की बाइक की रेंज भी 2.50 से तीन लाख से शुरू है।



