Youth Corner

अब SI भर्ती का भी रास्ता साफ़, बस्तर फ़ाइटर की भर्ती भी 9 मई से – cgtop36.com


अब SI भर्ती का भी रास्ता साफ़ हो गया है साथ ही बस्तर फ़ाइटर की भर्ती 9 मई से शुरू हो रही है ।बस्तर पुलिस में अंदरूनी क्षेत्र के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने एवं बस्तर पुलिस को नई धार देने के उद्देश्य से नवीन बस्तर फाइटर्स बल का गठन कर 2800 नवीन पदों का सृजन किया गया है। जिसमें बस्तर फाइटर आरक्षक के 2100 पद सम्मिलित हैं।

SI, सुबेदार, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र 14 मई से अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश-पत्र

इन आवेदकों की शारीरिक नापजोख एवं प्रमाण-पत्रों की जांच मई 2022 के चतुर्थ सप्ताह से प्रारम्भ होगी। 14 मई से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।(chattisgarh police)

छत्तीसगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर एवं सूबेदार के 975 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे, जिसमें 1 लाख 48 हज़ार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

बस्तर फाइटर्स के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

9 मई से बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में होगी बस्तर फाइटर्स के लिए दस्तावेज़ों की जाँच रोल नंबर वार होगी अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की जाँच रोलनम्बर वार अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है।





Related Articles

Back to top button