NHM, भर्ती 2020 – 122 हॉस्पिटल मैनेजर और अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
SHS बिहार भर्ती 2020: राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS), बिहार ने NHM विज्ञापन संख्या 07/2020 के अंतर्गत हॉस्पिटल मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग, कोऑर्डिनेटर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2020 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2020
एनएचएम बिहार भर्ती 2020 रिक्ति विवरण:
हॉस्पिटल मैनेजर – 94 पद
डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कोऑर्डिनेटर – 15 पद
सीनियर डॉट्स प्लस टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर – 13 पद
एनएचएम बिहार भर्ती 2020 पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
हॉस्पिटल मैनेजर – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हॉस्पिटल मैनेजमेंट / हेल्थ केयर मैनेजमेंट / हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉस्पिटल मैनेजमेंट / हेल्थ केयर मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट.
डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कोऑर्डिनेटर – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रामीण विकास / ग्रामीण प्रबंधन / हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन / हेल्थ केयर मैनेजमेंट में स्पेशलिटी के साथ एमबीए या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रामीण प्रबंधन / अस्पताल और स्वास्थ्य प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा.
सीनियर डॉट्स प्लस टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या कंप्यूटर एप्लीकेशन में कोई प्रमाण पत्र / डिप्लोमा कोर्स.
एनएचएम बिहार भर्ती 2020 आयु सीमा – 37 वर्ष (सरकार के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट होगी)
यहाँ पायें-इस सप्ताह का रोजगार समाचार
एनएचएम बिहार भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2020 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.




