क्राइम

छत्तीसगढ़- निर्माणाधीन खनिज साधन विभाग के कार्यालय में चोरी ,लोहे के दरवाजे चोरों ने किया पार…… – cgtop36.com


बिलासपुर। बहतराई स्थित निर्माणाधीन खनिज साधन विभाग के कार्यालय से चोरों ने लोहे के दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग पार कर दिए। विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

read also – वायरल वीडियो- जयमाला के दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर छूट पड़ेंगी हंसी

सकरी के आसमां सिटी में रहने वाले जीआर चौहान संचनालय भौमिकी तथा खनिकर्म क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बहतराई में विभाग के लिए नया कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। पुराने कार्यालय से सामान को शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन में मूलभूत सुविधाओं का काम किया जा रहा है। 13 फरवरी को अज्ञात लोगों ने निर्माणाधीन भवन का ताला तोड़कर लोहे के दरवाजे, खिड़की और सेनेटरी सामान पार कर दिया। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।



Related Articles

Back to top button