छत्तीसगढ़

CG NEWS – पेड़ में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस |


कवर्धा जिले के खैलटुकरी गांव के खेत में पेड़ पर फंदे से लटकी एक युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. ये हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. यह मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।

कुंडा थाना क्षेत्र के खैलटुकरी गांव के खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव लटका देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृत युवक का नाम पप्पू साहू है, जो खैलटुकरी गांव का रहने वाला था. पुलिस जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।



Related Articles

Back to top button