inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

राजधानी में चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने मिलकर 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पीड़िता के भाई का दोस्त है और उसके घर आते-जाते रहता था। इस मामले में तीन आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में 17 नवंबर की बतायी जा रहा है, लेकिन किशोरी ने डर की वजह से परिजनों को जानकारी नहीं दी थी। आज जब इस मामले में पीड़िता ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने थाने पहुंचकर अपराध दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग की एक युवक के साथ दोस्ती थी।

17 नवंबर को सुबह करीब 3 बजे लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने फोन कर घूमने चलने को कहा और उसके लिए कार लेकर आने की बात कही। घूमने की बात पर नाबालिग उसके साथ जाने को राजी हो गयी। किशोरी जब वहां पहुंची तो कार में पहले से ही लड़के के दो और दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि लड़की के साथ कार में ही उसके बॉयफ्रेंड और फिर उसके दो और दोस्तों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। करीब चार घंटे तक लड़की को कार में ही युवक घुमाते रहे। सुबह करीब 7 बजे रास्ते में लड़की को बदहवास हाल में उतार दिया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जायेगा।घटना के चार दिनों बाद किसी तरह से पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी है, जिसके बाद परिजन पीड़िता के साथ गुढ़ियारी थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button