छत्तीसगढ़

Cgnews – प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने नाबालिग छात्रा के संग की छेड़खानी, हुवा गिरफ्तार – cgtop36.com


सूरजपुर जिले में एक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजनों ने थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला एससीएसटी थाना क्षेत्र का है।

सूचना के अनुसार जिले के एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर ने अपने स्कूल में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा को ऑफिस में सफाई के बहाने बुलाकर छेड़खानी की। घटना के बाद डरी सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि चेन्द्रा थाने में भी कुछ माह पहले एक प्रचार्य ने स्कूल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी, लेकिन पुलिस ने उस शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया है।



Related Articles

Back to top button