
राजधानी रायपुर में जमीन विवाद में एक बेटे ने अपनी माँ और छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम भगत टंडन बताया जा रहा है।
Read Also – शादी के विदाई मंडप पर दुल्हन इतना रोई की हो गई मौत, हार्ट अटैक आने से परिवार में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के उरला थाना क्षेत्र की है। आज सुबह आरोपी उत्तम की बहू बाथरूम निर्माण के लिए गड्ढा खोंद कर रही थी, उस दौरान भगत टंडन का उसके साथ विवाद हो गया। बातों बातों में ही विवाद इतना बढ़ गया कि उत्तम ने पास रखे पावड़े से अपने छोटे भाई की पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
Read Also – छत्तीसगढ़ – भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत, खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक
पास में ही मौजूद मां जब बीच बचाव करने आई तो अपनी मां पर भी आरोपी ने फावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे उरला क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



