
सिहावा विधानसभा के प्राथमिक शाला मारदापोटी स्कूल का बाउंड्री वाल काफी जर्जर हालत में ना शिक्षा विभाग के अधिकारियों की चिंता ना जनप्रतिनिधियों को इसकी चिंता
एक तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि शिक्षा के स्तर को और स्कूलों को सुंदर स्वस्थ सुरक्षित बनाने की बात कहते हैं
सिहावा विधानसभा के प्रथमीक शाला मारदापोटी स्कूल का बाउंड्री वाल काफी जर्जर हालत में है कुछ जगह तो पूरा दिवाल गिर गया किचन शेड भी जर्जर स्थिति में है जहां स्कूल को सुरक्षित रखने के लिए ग्राम वासियों ने जन सहयोग से तार का घेराव किया गया है वही इस क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार इसको ठीक करने के लिए शासन प्रशासन से मांग की है मगर ग्राम वासियों का कहना है कि इस तरफ शासन प्रशासन का ध्यान नहीं जाता है कारण क्या है यह क्षेत्र भी सिहावा विधानसभा में आता है जिसका उसके बाद भी इस तरह ध्यान नहीं देना एक प्रश्न चिन्ह को खड़ा करता है भेदभाव को दर्शाता है एक तरफ तो आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर और आदिवासियों के विकास की बात सरकार और क्षेत्र के विधायक अपने भाषणों में जरूर कहती हैं मगर जमीनी हकीकत देखे तो हमारे गांव की तरफ जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि यहां भी 99 परसेंट आदिवासी निवास करते हैं तो क्या इस क्षेत्र को सिहावा विधानसभा से अलग रखा गया है या फिर इस क्षेत्र के बच्चों के भविष्य संवारने के लिए स्कूलों के निर्माण और इस क्षेत्र के विकास अति आवश्यक है जो होगी…..?




