रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नन्द कुमार साय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नन्द कुमार साय ने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- नमस्कार आप सभी को आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ एवम् मंगल होंगे। मैं आप सबको यह सुचित कर रहा हूं की आज मेरी कारोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । मुझे आशा है आप सब की शुभकानाएं एवम् प्रार्थनाओं से मैं जल्द ही स्वस्थ हो कर आप सबके बीच उपस्थित हो जाऊँगा। मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आए पिछले कुछ दिनों में कृपया अपना टेस्ट करा कर उपचार करवाए।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024
Check Also
Close

