Cgnews- जेल अधीक्षक ने दूसरे जेल अधीक्षक पर लगाया 25 लाख का सामान और ज्वेलरी गायब होने का आरोप, highcourt में लगाई अर्जी – cgtop36.com

सूरजपुर जिला जेल के अधीक्षक ने अपने महासमुंद स्थित शासकीय आवास से 25 लाख रुपए के घरेलू सामान समेत जेवरात के गायब होने का आरोप महासमुंद के जेल अधीक्षक मुकेश कुशवाहा पर लगाया है।
दरअसल साल 2021 में महासमुंद जिले के जेल ब्रेक कांड की जांच के दौरान तत्कालीन जेल अधीक्षक रमाशंकर सिंह को जांच प्रभावित न हो इसलिए सूरजपुर जेल का प्रभार सौंपा गया था वही सूरजपुर जेल अधीक्षक को महासमुंद का प्रभार दिया गया,,जहा जेल अधीक्षक रमाशंकर ने अपने महासमुंद स्थित शासकीय आवास को खाली नही किया और सूरजपुर में किराए के मकान में रहकर अपनी ड्यूटी कर रहे है।
ऐसे में सूरजपुर से महासमुंद गए जेल अधीक्षक मुकेश कुशवाहा पर आरोप लगाया कि उसके शासकीय मकान का ताला तोड़कर घर के सभी सामान को सड़क पर निकाल दिया ,,जहा अलमारी में जेवरात भी थे,,ऐसे में 25 लाख का सामान गायब हो गया ,, जिसकी जानकारी भी जेल अधीक्षक रमाशंकर सिंह को नही दी गयी,, जहा पीड़ित जेल अधीक्षक ने महासमुंद कलेक्टर से भी न्याय की गुहार लगाई।
वही कोई पहल न होता देख अब उच्च न्यायालय बिलासपुर में इंसाफ का गुहार लगाया है,,फिलहाल एक जेल अधीक्षक का दूसरे जेल अधीक्षक के प्रति ऐसा व्यवहार समझ से परे है,,वहीँ 25 लाख के घरेलू सामान और जेवरात को सड़क में फेंकने को लेकर और सामान गायब होने से सूरजपुर जेल अधीक्षक बेहद परेशान है।




