बस्तर के बास्तानार में भीषण सड़क हादसे में महिलाओं की मौत, सीएम भूपेश ने जताया दुख, चार चार लाख की सहायता राशी की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बास्तानार में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृतक महिलाओं के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
बस्तर के बास्तानार में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की आकस्मिक मृत्यु का समाचार दुखद है।
हम सब उनके परिवार के इस दुःख में शामिल हैं। इस कठिन समय में उनके परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा करता हूँ।
मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




