छत्तीसगढ़

तेंदुए की चहलकदमी से दहशत का माहौल, गरियाबंद के शहरी इलाके में सीसीटीवी में हुवा कैद


गरियाबंद जिला मुख्यालय में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। बीती रात मंगलवार को मुख्यालय से लगे मकान में तेंदुआ घर के बाहर बैठा हुआ दिखाई दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ। इसके बाद शहर में दहशत का माहौल है।

गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगे रावणभाठा स्थित मकान की दीवार पर बीती रात तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। कल देर रात घर के सदस्य सोने के लिए चले गए थे। पर कुत्तों के लगातार भौंकने से चोर की आशंका में घर के सदस्यों ने घर में लगे सीसीटीवी को चेक किया। सीसीटीवी में जो दिखा इसके बाद घर वालों के होश उड़ गए। घर के बाहर बाउंड्री बॉल की दीवार के ऊपर तेंदुआ बैठा हुआ था। जिसका फुटेज भी वायरल हो गया।

यह भी पढ़िए – Man Catches Huge Anaconda Video: नंगे हाथों से शख्स से पकड़ा विशाल एनाकोंडा सांप, देखें वीडियो

डोंगरी गांव क्षेत्र के एक से दो किलोमीटर की परिधि में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। बीते दिनों सर्किट हाउस के पास भी तेंदुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद शहरवासी दहशत के साए में जीने को मजबूर है। वन विभाग ने जानकारी मिलने के बाद एलर्ट जारी किया है। साथ ही रात को वन विभाग का अमला गश्त बढ़ाने की बात कह रहा हैं।



Related Articles

Back to top button