सगाई समारोह में छोटे भाई ने की हर्ष फायरिंग की, दोस्त की हुई मौत

बीबीनगर। सेना के जवान की सगाई समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से दूल्हे के एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त घायल हो गया। वारदात रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई। लाइसेंसी दोनाली बंदूक से दूल्हे के नाबालिग भाई ने गोली चलाई थी। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
घटना बीबीनगर के गुलावठी रोड की है जहां के निवासी सेना के जवान दीपक कुमार का घर के प्रांगण में रविवार को सगाई समारोह चल रहा था। इसी दौरान उसके छोटे भाई ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली पास में ही खड़े नगर के ही रहने वाले दूल्हे के दोस्त शरद (20) की कनपटी और अलीगढ़ के खैर से आए दूसरे दोस्त ऋषिपाल सिंह के कंधे में जा लगी। दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गए।
अस्पताल लेकर पहुंचने पर चिकित्सकों ने शरद को मृत घोषित कर दिया। ऋषिपाल सिंह का उपचार चल रहा है। बताया गया कि ऋषिपाल सेना में दीपक के साथ ही तैनात है। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम स्याना मधुमिता सिंह, सीओ वंदना शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। वारदात के बाद से आरोपी किशोर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
बीबीनगर में दीपक नामक व्यक्ति के सगाई समारोह के दौरान उसके भाई द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग में 2 व्यक्ति घायल हुए जिसमें एक की स्थिति सामान्य है और दूसरे की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। FIR दर्ज़ कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है: वंदना शर्मा, CO सियाना, बुलंदशहर pic.twitter.com/10kt3zUk18
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




