झारखण्डदेश विदेश

राजनीतिक गलियारों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सुर्ख़ियों में, झारखंड में सियासी पिच पर हो सकते हैं धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चुप्पी हमेशा नए राज लेकर आती है। 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी राजनीति की पिच पर भी आने वाले दिनों में खेलते हुए दिख सकते हैं। झारखंड के तमाम राजनीतिक दल अभी से उनके स्वागत की तयारी में नजर आ रहें हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ऍम एस धोनी के संन्यास के बाद उन्हें राजनीती ज्वाइन करने का पहला ऑफर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दिया गया है। झारखंड बीजेपी इकाई की तरफ से यह ऑफर उन्हें दिया गया है। रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने मीडिया से कहा कि धोनी चाहेंगे तो उनसे रांची आने पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि धोनी की इच्छा पर ही सबकुछ निर्भर है अगर वह बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं तो पार्टी उनसे जरूर बात करेगी।

इधर कांग्रेस ने भी धोनी के राजनीति में आने की चर्चाओं का स्वागत किया है। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि राजनीति में आने पर महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धोनी युवाओं के रोल मॉडल रहे हैं. लिहाजा उनको युवाओं को ही ध्यान में रखकर राजनीति करनी चाहिए।

झारखंड के सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी पूर्व क्रिकेटर के राजनीति में आने के अटकलों का समर्थन किया है। झामुमो ने महेंद्र सिंह धोनी की सियासत में आने को लेकर रूचि दिखाई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि धोनी अगर राजनीति में आते हैं तो यह खुशी की बात है अगर वह जेएमएम में शामिल होने की इच्छा दिखाते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button