एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘फुकरे 3’ की डबिंग हुई शुरू, Pulkit Samrat ने स्टूडियो से BTS तस्वीर की साझा (View Pics) |

Fukrey 3: इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट, बेहद पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी के तीसरे इंस्टॉलमेंट के साथ दर्शकों और प्रशंसकों को एक रोलरकोस्टर राइड पर ले जाने के लिए तैयार है. बता दें कि फुकरे 3, 1 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. Tumhe Kitna Pyaar Karte: Arjit Singh और Mithoon का ‘तुम्हे कितना प्यार करते’ गाना में दिखा मैजिक, Janhvi ने Varun के साथ शेयर किया रोमांटिक पोस्टर (View Pic)
पोस्टर, रिलीज की तारीख और 10वीं सालगिरह के वीडियो के साथ प्रशंसकों से रूबरू होने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू किया, जिसकी शुरुआत डबिंग सेगमेंट के साथ हुई है. ऐसे में फिल्म के मुख्य अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है. उन्होंने स्टूडियो से अपनी एक शानदार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. एक्टर ने तस्वीर शेयर कर लिखा है, स्क्रिप्ट से साउंड तक. बेस्ट टीम के साथ काम करना किस्मत की बात है!छोटी-छोटी बातें बड़ा प्रभाव डालती हैं!!! फुकरे जल्द आ रही है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



