बढ़ती मंहगाई के बीच सोने कि कीमतों पर आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज भाव
देश में बढ़ती मंहगाई के बीच सोने की कीमतों पर भी काफी उतार चढ़ाव चल रहे हैं। इसी कड़ी में आज भी सोने के दाम में 786 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में 1314 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद 24 कैरेट गोल्ड के दाम 47611 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि चांदी की कीमत 70079 रुपए प्रति किलो है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 17 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
धातु 17 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47611 48397
Gold 995 (23 कैरेट) 47420 48203
Gold 916 (22 कैरेट) 43612 44332
Gold 750 (18 कैरेट) 35708 36298
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27852 28312
Silver 999 70079 Rs/Kg 71393 Rs/Kg
वहीं, जानकारों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद सोने के दाम में तेजी से बढ़ोतरी होगी। आज भले ही निवेशकों को ज्यादा रिटन्स नहीं मिल रहे हैं, लेकिन लंबे समय तक निवेश किए जाने पर फायदा ही होगा। जानकारों के अनुसार सोने के दाम अगले साल तक 57 हजार से 60 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं।


