
सोनू केदार अम्बिकापुर – अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। यहां सेंट्रल जेल में बंद 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कैदी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मृतक का नाम हिलेन मझवार कमलेश्वरपुर मैनपाट का निवासी बताया जा रहा है। कैदी को हत्या के आरोप में अंबिकापुर न्यायालय ने 2019 में आजीवन कारावास की सुनाई थी सजा।





