मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ हुई फ्लाइट में बदतमीजी,इन एक्ट्रेस ने निकली भड़ास,पढ़े पूरी ख़बरें – cgtop36.com


बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने हवाई सफर किया लेकिन इस सफर के दौरान उनके साथ बदतमीजी हुई और इस बात को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा उठाया है। उनका मैसेज पढ़कर लग रहा है कि एक्ट्रेस को कितना बुरा लग रहा है कि उनके साथ ठीक से व्यवहार नहीं हुआ। हाल ही में फिल्म बॉब बिस्वॉस में नजर आने वाली चित्रांगदा सिंह हाल में गो फर्स्ट फ्लाइट में ट्रैवल कर रही थीं और इसी दौरान एक्ट्रेस एयर होस्टेस के व्यवहार से इतनी नाराज हुईं कि असभ्य करार दे दिया। निराश एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हवाई जहाज के अंदर से कुछ वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एयरहोस्टेस के खराब व्यवहार को दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

read also सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) की चयन सूची जारी

इसके साथ ही अपना बुरा एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए जमकर भड़ास निकाली है। अभिनेत्री ने फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो साझा करते हुए असभ्य एयर होस्टेस को लताड़ा और कहा कि वह बहुत निराश हैं। चित्रांगदा सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है ‘मुंबई से दिल्ली के लिए फ्लाइट 391 गो एयर में अब तक की सबसे खराब एयरहोस्टेस हैं !!! #rikusingh#jamie & #christopher#meenal प्लीज उन्हें कुछ मैनर सिखाएं। मैंने कभी इतना हाई हैंडेड और एरोगेंट एटीट्यूड नहीं देखा है! सबसे बेहद निराश हूं। एयरइंडिया के मेरे सबसे खराब एक्सपीरिएंस की याद दिला दी।’

read also Recipe – घर पर बनाये चुकंदर मसाला मिनी इडली जो खाने में हेल्थी फास्टफूड है जानें बनाये कैसे

इसके बाद चित्रांगदा ने अपनी अगली स्टोरी में स्पष्ट करते हुए लिखा, “ये घटना मेरे साथ नहीं बल्कि मेरे बगल में बैठे व्यक्ति के साथ हुई थी। वह व्यक्ति बीमार और एयर होस्टेस के साथ बेहद विनम्र व धैर्यवान था। लेकिन क्रू लोगों ने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने अपने पोस्ट में फ्लाइट के खिलाफ लिखकर उनके नाम का खुलासा किया है जिसके बाद अब फ्लाइंट कंपनी ने एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। चित्रांगदा सिंह के साथ बदतमीजी करने वाली सभी एयर होस्टेस के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।



Related Articles

Back to top button