मनोरंजन

GAY का रोल निभाने पर खुलकर बोली जरीन खान, निभा रही पहली बार स्क्रीन पर संमलैंगिंग किरदार

जरीन खान ने बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘हम अकेले हैं तुम अकेले’ में एक समलैंगिक महिला की भूमिका निभाई है। फिल्म के निमार्ताओं को शुरू में उन्हें इस भूमिका में लेने पर संदेह था। वहीँ जरीन का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसी स्थिति का सामना किया. जरीन ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि यह पहली बार नहीं है कि लोगों ने मुझ पर अपनी फिल्म में नॉन ग्लैमर रोल करने के लिए कास्ट करने में संदेह किया है पहले भी मेरा साथ ऐसा हो चुका है।

Read Also – खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 आस्था गिल और निक्की तम्बोली ने बिकिनी में बिखेरा जादू, दीवाने हो गए लोग

उन्होंने बताया, ”लेकिन, हां, मुझे एक ऑडिशन के लिए कहा गया था और मैं ऑडिशन देने से ज्यादा खुश हुई क्योंकि लोगों को पता होना चाहिए कि मैं इस रोल को कर पाउंगी या नहीं. उन्हें ऑडिशन पसंद था और मैं इस फिल्म का हिस्सा बन गई। जरीन पहली बार स्क्रीन पर संमलैंगिंग किरदार निभा रही है. क्या किरदार निभाने में कोई दिक्कत हुई?

Read Also – मोनालिसा ने बेहद ही हॉट अंदाज में तस्वीरें की शेयर, लोग बोले गजब है अंदाज

जरीन कहती है कि यह वास्तव में मुश्किल नहीं था. बॉडी लैंग्वेज की बात करूं तो मैं हमेशा से एक टॉम बॉय की तरह रही हूं, उस विशेषता ने मुझे फिल्म में मदद की.” अभिनेत्री को 2010 में फिल्म ‘वीर’ में सुपरस्टार सलमान खान द्वारा लॉन्च किया गया था. उन्होंने अपने हर रोल को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है।

Related Articles

Back to top button