मनोरंजन

क्या राजनीति में उतरेगी बॉलीवुड की एक और हसीना, जानिए इस बारे में उन्होंने क्या कहा….

मुंबई। बॉलीवुड के तमाम सितारे पॉलिटिक्स में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कंगना रनौत से लेकर गोविंदा ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ राजनीति में किस्मत आजमाने वाली है। लेकिन अब इन खबरों की सच्चाई सामने आ गई है एक्ट्रेस की टीम ने इन खबरों को झूठा बताया है।

कुछ समय से सोशल मीडिया पर करीना कपूर के पॉलिटिक्स ज्वाइन की खबरें काफी जोरों से चर्चा में बनी हुई थी। कहां जा रहा था की एक्ट्रेस अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ शिवसेना में शामिल होने वाली है। लेकिन अब एक्ट्रेस की टीम में इस पर बात करते हुए इन खबरों को फर्जी बताया है और उनका कहना है कि यह खबरें बिल्कुल गलत है। एक्ट्रेस तो इन दिनों अफ्रीका में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन बना रही है वह राजनीति ज्वाइन नहीं करेंगी।

Related Articles

Back to top button