मनोरंजन

जब प्रियंका चोपड़ा पकड़ी गई थी अपने बॉयफ्रेंड संग इस हालत में फिर उनकी आंटी ने

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) को पूरा करके उसे रिलीज कर दिया है। इस किताब में प्रियंका ने कई रोचक खुलासे किये हैं जो उनकी पर्सनल लाइफ की एक बानगी दिखा देती है। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के उन पलों के बारे में भी बताया है जब वो अपने रिश्तेदारों के साथ अपनी स्कूली पढ़ाई के लिए अमेरिका रह रहीं थी।

Image Credit – Instagram

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बताया कि किस तरह से वो एक बॉब नाम के एक लड़के के प्यार में पड़ गई थी और उसके चलते वो एक बार मुसीबत में पड़ गईं थी। एक न्यूज़ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी किताब में प्रियंका ने बताया कि वो कक्षा 10वीं में थी और अपनी आंटी किरण के साथ इंडियानापोलिस में रह रही थी. स्कूल में उनकी मुलाकात बॉब से हुई और उनके मस्तीभरे अंदाज से वो इम्प्रेस हो गईं और उनसे प्यार करने लगी।

प्रियंका ने किताब में बताया है कि एक दिन मैं और बॉब काउच पर बैठकर टीवी देख रहे थे और मासूमियत से एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे जब अचानक मैंने सुना की मेरी आंटी सीढ़ियों से ऊपर आ रही हैं. मैं डर गई. दोपहर के 2 बज रहे थे और वो उनका लौटने का समय नहीं था. बॉब को वहां से भगाने का कोई रास्ता नहीं था इसलिए वो भागकर मेरे रूम में चला गया और मैंने उसे अपने क्लोसेट में छुपा दिया।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बताया है कि मैंने बॉब को समझाया कि जब तक मैं अपनी आंटी को सब्जी लाने नहीं भेज देती तुम वहीं रुकना. एक्ट्रेस ने लिखा, “किरण मौसी घर में आई और हर कमरे को ध्यान से देखने लगी. मैं अपने बेड पर थी और बायोलॉजी पढ़ने का नाटक कर रही थी. वो मेरे डोरवे के पास आईं और कहा कि इसे खोलो. मैं घबरा गई क्योंकि अमिने अपनी मौसी को इतना गुस्से में कभी नहीं देखा था. मैंने दरवाजा खोला और बॉब सामने था।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने आगे बताया कि उनकी मौसी ने उनकी मां को फोन कर कहा, “मुझे यकीन नहीं होता कि वो मुझे मेरे मुंह पर झूठ बोल रही थी. उनके क्लोसेट में एक लड़का था.” बता दें कि प्रियंका ने भारत लौटकर मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और उसे जीता जिसके बाद वो मिस वर्ल्ड भी जीत गईं. सफलता के शिखर चढ़ते जाने के बाद उन्होंने पलटकर नहीं देखा।

Related Articles

Back to top button